Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: 24 घंटे के भीतर नाईट कॉम्बिंग गस्त में इनामी उद्घोषित तथा रमारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, के वर्षों से फरार पकड़े गये 594 वारंटी

Aditi News Team

Mon, Jul 24, 2023
अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने कराई कॉम्बिंग गस्त 24 घंटे के भीतर नाईट कॉम्बिंग गस्त में इनामी उद्घोषित तथा रमारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, के वर्षों से फरार पकड़े गये 594 वारंटी अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर 232 लीटर कच्ची एव 46 बॉटल अंग्रेजी तथां 1223 पाव देशी/विदेशी शराब कीमती डेढ लाख रूपये कीमती की, की गयी जप्त   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। कॉम्बिग गस्त में वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 3 से 4 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे एवं अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान मारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, आदि प्रकरणों में फरार चल रहे 124 गैर म्यादी एवं 218 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 252 जमानती वारंट तामील किए गए। वहीं अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुय 35 आरोपियांे को 232 लीटर कच्ची तथा 46 बॉटल अंग्रेजी एवं 1223 पाव देशी/विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा की गयी कार्यवाही की हर घंटे स्वयं मॉनीटरिंग की जा रही थी। कॉम्बिंग गस्त में वारंटियों एवं मामले में तथा ईनामी उद्घोषित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात में 97 टीमें लगी थी। 13 राजपत्रित अधिकारी, 36 थाना प्रभारी सहित लगभग 600 का बल लगा था।

Tags :

जरूरी खबरें