Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: 01 लाख रूपये के 3 लाख रूपये एवं 60 हजार रूपये ब्याज देने पर भी 3 लाख रूपये और मांगने वाला फरार सूदखोर गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Sep 15, 2023
01 लाख रूपये के 3 लाख रूपये एवं 60 हजार रूपये ब्याज देने पर भी 3 लाख रूपये और मांगने वाला फरार सूदखोर गिरफ्तार थाना प्रभारी रांझी श्री नीलेश कुमार दोहरे ने बताया कि श्रीमति चौती बाई उम्र 60 वर्ष निवासी सुभाष नगर कंचनपुर अधारताल ने लिखित शिकायत की थी कि वह फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचारी है । 31 जुलाई 2021 को फैक्ट्री से रिटायर्मेन्ट होना था किन्तु उसका पैसा नही निकला था और उसेे लोगों को पार्टी देनी थी उसके पास पैसे नही थे इसलिये उसने संदीप दाहिया के घर सुभाष नगर नई बस्ती जाकर 1 लाख रुपये 10 प्रतिशत ब्याज से उधार लिये थे जिसके 6 माह तक नियमित ब्याज प्रतिमाह 10 हजार रु. दिये थे फिर रिटायरमेंट की राशि खाते में आने पर उसनेे एक लाख रूपये वापस कर दिया था संदीप ने लिखा पढी करवाई थी, जब लिखा पढी वापस मांगी तो कहने लगा की दो लाख और दो तो उसने दो लाख रु. और दे दिए किन्तु संदीप लिखा पढी के कागज वापस न करते हुये उसे परेशान एवं प्रताडित कर रहा है। संदीप एवं बबलू दाहिया दोनों कहते हैं कि 3 माह का ब्याज नही दिया है इसलिए उसमें ब्याज जुडकर अब तीन लाख हो गया है। संदीप कई लोगों को ब्याज से पैसे देता है और कई गुना राशि वसूल करता है । संदीप एवं बबलू दाहिया ने मानेगांव में रहने वाली मुन्नी बाई भुमिया एवं उसकी देवरानी कल्लू बाई को भी 10 प्रतिशत ब्याज से राशि दिया है और कई गुना राशि वह इन लोगों से भी वसूल चुका है उन्हें भी संदीप परेशान कर रहा है । उससे राशि उधार देते समय स्टांम्प में कुछ लिखाकर दस्तखत भी करा लिया है एवं स्टांप वापस न करते हुये अधिक रूपयों की मांग कर रहा है। शिकायत पर दिनॉक 9-6-23 को धारा 384 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी संदीप दाहिया की पूर्व में प्रकरण मे गिरफ्तारी की गयी थी। आरोपी बबलू उर्फ संजय दहिया फरार था। दिनॉक 14-9-23 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये संजय उर्फ बबलू दाहिय उम्र 21 वर्ष निवासी नई बस्ती झण्डा चौक रांझी को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें