Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: साईंखेड़ा, प्रधानमंत्री आवास योजना में मिल रहे नोटिस हितग्राहियों के साथ हुई धोखाधड़ी बिल्डिंग मटेरियल के नाम से किया गया फर्जी वाडा

Aditi News Team

Fri, Sep 15, 2023
प्रधानमंत्री आवास योजना में मिल रहे नोटिस हितग्राहियों के साथ हुई धोखाधड़ी बिल्डिंग मटेरियल के नाम से किया गया फर्जी वाडा https://youtu.be/7tgu786PWJs?si=Z5eUQVC3BSPeUztp पूर्व में रहे एल्डरमैन दुर्गेश अवधिया द्वारा हितग्राहियों के खाते में फर्जी तरीके से डलवाए गए तीन-तीन लाख रुपए साईंखेड़ा। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें हर गरीब को अपना पक्का मकान मिले सरकार की यही मानसा के अनुसार यह योजना देश में चलाई जा रही है लेकिन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की नगर परिषद साईखेड़ा के वार्ड क्रमांक 13/ 14 के हितग्राहियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त डलवाने का लालच देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पूर्व में स्वीकृत हुए पत्र हितग्राहियों को नगर परिषद साईखेड़ा द्वारा अतिरिक्त राशि वापस करने का नोटिस मिल रहा है जिसकी हितग्राहियों को कोई जानकारी नहीं है नगर परिषद साईंखेड़ा में पूर्व में रहे एल्डरमैन दुर्गेश अवधिया द्वारा हितग्राहियों को किस्त डलवाने का लालच देकर उनकी पासबुके अपने पास जमा करके रख ली गई थी और उन हितग्राहियों को लालच दिया गया था की हम तुम्हारी किस्त डलवा आएंगे और मकान बनाने का सामान हम आपको उपलब्ध कराएंगे पूर्व में रहे एल्डरमैन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को तीन-तीन लाख रुपए डलवा कर धोखाधड़ी की गई है जब हितग्राहियों को नोटिस मिला तो वह उसे व्यक्ति के पास पहुंचे उक्त व्यक्ति ने आश्वासन दिया कि हम तुम्हारी समस्या का समाधान करवा देंगे लेकिन लगातार नोटिस मिलने से परेशान हितग्राहियों ने पुलिस थाना पहुंचकर उक्त व्यक्ति द्वारा की गई धोखाधड़ी एवं नगर परिषद द्वारा मिल रहे नोटिस को गलत बताकर हितग्राहियों द्वारा पुलिस थाना साईंखेड़ा पहुंच कर थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया औऱ उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की गई ।

Tags :

जरूरी खबरें