Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: भोपाल,थाना कोलार रोड पुलिस ने जप्त किया एक अवैध 12 बोर देशी कट्टा व दो जिंदा 12 बोर कारतूस , एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Sep 30, 2023
भोपाल,थाना कोलार रोड पुलिस ने जप्त किया एक अवैध 12 बोर देशी कट्टा व दो जिंदा 12 बोर कारतूस , एक आरोपी गिरफ्तार भोपाल।आगामी विधानसभा चुनाव तथा त्यौहारों के मद्देनजर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री अवधेश गोस्वामी अति. पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशन मे तथा श्री सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल , श्री मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल एवं श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के कुशल नेतृत्व मे अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो , अवैध आग्नेय शस्त्रो एवं अन्य अवैध गतिविधियो को रोकने हेतु लगातार थाना कोलार रोड पुलिस द्वारा लगातार कार्यावाही की जा रही है । इसी तारतम्य मे दिनांक 28/09/2023 को थाना कोलार रोड भोपाल मे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका जो कि सफेद कलर की शर्ट व हल्के काले रंग की जीन्स पेंट पहने 610 क्वाटर के पास हिनोतिया आलम रोड किनारे खडा है जिसके पास से अवैध देशी कटटा मिल सकता है । सूचना पर थाना प्रभारी कोलार रोड आशुतोष उपाध्याय द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान के लिये रवाना की गई । जो 610 क्वार्टर के पास हिनोतिया आलम रोड किनारे सफेद कलर की शर्ट व हल्के काले रंग की जीन्स पेंट पहने एक लडका खडा था जिसे हमराह स्टाफ व राहगीर गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकडा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पिंटू उर्फ सुशांत गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 20 साल निवासी म.न 159 610 क्वाटर हिनोतिया आलम कोलार रोड भोपाल का निवासी होना बताया । जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर मे पेंट मे सिल्वर कलर की 12 बोर का पुराना देशी कट्टा फंसा मिला तथा पहने पेंट की दाहिनी जेब मे दो 12 बोर के जिंदा कारतूस मिले । आरोपी पिंटू उर्फ सुशांत गुप्ता से देशी कटटा व जिंदा कारतूस रखने के संबंध मे लायंसेंस मांगने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया । आरोपी से समक्ष गवाहान के एक देशी कट्टा 12 व 02 जिंदा कारतूस मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर आरोपी पिंटू उर्फ सुशांत गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 20 साल निवासी म.न 159 610 क्वाटर हिनोतिया आलम कोलार रोड भोपाल का कृत्य धारा 25 ए, 27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से गिरफ्तार कर अप.क्रमांक 817/23 धारा 25ए/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से उक्त जप्त फायर आर्म्स के संबंध मे पूछताछ जारी है । आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे मारपीट आदि के अपराध दर्ज है । जप्त मशरूका- सिल्वर कलर की 12 बोर का पुराना देशी कटटा व दो 12 बोर के जिंदा कारतूस । गिरफ्तार आरोपी- पिंटू उर्फ सुशांत गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 20 साल निवासी म.न 159 610 क्वाटर हिनोतिया आलम कोलार रोड भोपाल सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय , उनि शैलेन्द्र सिंह कुशवाह , सउनि प्रीतम सिंह , प्रआर राजेन्द्र देवडा , आर कंचन यादव , आर बलराम कुर्मी , आर दीपक शर्मा तथा आर गिर्राज सिंह की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है। //अपराधिक रिकार्ड// पिंटू उर्फ सुशांत गुपता पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 20 साल निवासी मन. 59 , 610 क्वार्टर हिनोतिया आलम कोलार रोड भोपाल क्र. अप. धारा रिमार्क 1 290/22 294,327,506,34 भादवि कोलार रोड 2 495/22 435 भादवि कोलार रोड 3 1041/22 323,506,34 भादवि कोलार रोड 4 787/23 294,323,506,427,34 भादवि कोलार रोड 5 817/23 25ए/27 आर्म्स एक्ट कोलार रोड

Tags :

जरूरी खबरें