Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: "अभियान शिकंजा’’ नशे के सौदागरों पर प्रहार,नशीले इंजैक्शन, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त 5 गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Sep 24, 2023
‘‘अभियान शिकंजा’’ नशे के सौदागरों पर प्रहार,नशीले इंजैक्शन, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त 5 गिरफ्तार 184 नग नशीले इंजेक्शन, 105 नग सिरिंज एवं बिक्री के 3080 रूपये तथा 670 पाव देशी शराब एवं 600 ग्राम गांजा तथा 2 मोटर सायकल जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदय भान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना ओमती एवं ग्वारीघाट तथा पनागर की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन एवं अवैध शराब तथा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 184 नग नशीले इंजेक्शन एवं 670 पाव देशी शराब तथा 600 ग्राम गंांजा जप्त किया गया है। थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनांक 23/09/23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का पीली टी-शर्ट पहने मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 20 एम.यू. 4754 में अपने पास काले रंग के किट बैग में नशे के इंजेक्शन रख कर आपराधिक प्रवृति एवं नशेड़ी लोगो को नशे के लिये इंजेक्शन देकर इंजेक्शन की बिक्री करता है, जो नशे के इंजेक्शन बेचने के लिये क्राईस्ट चर्च स्कूल के पास चंदन वन के पास आने वाला है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान क्राईस्ट चर्च स्कूल के पास चंदन वन रोड के किनारे दबिश दी गई, थोड़ी देर बाद एक लड़का मुखबिर के बताये हुलिये का मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 20 एम.यू. 4754 में अपने काले रंग का किट बैग लिये आकर रूका जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने उसने अपना नाम अक्षय राजपूत उर्फ शिवम उम्र 26 वर्ष निवासी पूर्वी करिया पाथर सरकारी कुआ मरघटाई थाना घमापुर बताया जो तलाशी लेने पर बैग में 89 नग ऐविल फैनिरामाईन मैलेट इंजेक्शन आईपी शीशी एवं 95 नग लेजेसिक बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी जो 5-5 की पैकिंग में कुल 19 पैकेट तथाएक कागज के डिब्बे में कुल 105 नग डिस्पो वेन सिरिंज एवं इंजेक्शन बिक्री के नगदी 3080 रूपये रखे मिले , उक्त नशीेले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ पर रवि तिवारी निवासी काली मंदिर के सामने मरघटाई से इंजेक्शन बेचने हेतु लाना बताया, आरोपी के कब्जे से 184 नग नशीले इंजेक्शन, 105 सिरिंज, तथा बिक्री के 3080 रूपये एवं मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग अधिनियम तथा 109 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार दिनाक 23/09/23 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होंडा साईन बिना नम्बर की मोटर साईकिल काले लाल रंग की मे दो लड़के प्लास्टिक की बोरियों में भर कर शराब का अवैध परिवहन कर केट तरफ से तीसरे पुल होते हुये ओमती क्षेत्र में जाने वाले है सूचना पर तत्काल तीसरे पुल के पास दबिश दी गई केंट तरफ से एक बिना नम्बर की काले लाल रंग की होंडा साइन मोटर साईकिल में दो लड़के बीच में सीट पर दो बोरी लिये हुये आते दिखे जिन्हें घेरा बंदी कर रोका गया, नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम मोह. तरमीजी उर्फ सलमान उम्र 22 वर्ष निवासी गाजीनगर झुग्गी झोपडी थाना गोहलपुर एवं पीछे बैठे लड़के ने मोह साहिब उम्र 20 वर्ष निवासी अजीजगंज पसियाना मक्कानगर गली नम्बर 2 थाना गोहलपुर बताया । जिन्हें मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दोनो बोरियो में कुल 350 पाव देशी शराब रखी होना पायी गयी। आरोपियों के कब्जे से उक्त शराब मय मोटर सायकल के जप्त करते हुये आरोपियों के विरू़द्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को नशीले इंजैक्शन एवं अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डे, ं प्रधान आरक्षक अतुल राजवैद्य , आरक्षक शिव सिंह बघेल, अजीत यादव, अनुराग, पंचम की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री नेहरू खण्डाते ने बताया कि दिनंाक 23-9-23 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गीताधाम मैदान मे रोड किनारे एक युवक भारी मात्रा मे अवैध शराब प्लास्टिक की बोरियों में भरकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां रोड किनारे एक युवक अपने पास प्लास्टिक की 2 बोरियां रखे दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय उर्फ अज्जू झारिया उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गानगर ग्वारीघाट बताया जो चैक करने पर बोरियों मे कुल 320 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, आरक्षक संदीप पाण्डे, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि दिनांक 23/9 /23 की रात्रि विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली कि नई बस्ती कंदरा खेड़ा शमशान घाट के सामने खुले मैदान में रोड किनारे एक व्यक्ति बिजली के खंबे के नीचे नीली शर्ट पहने हुए हैं अपने हाथ में एक पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा लिये हुये बेचने के लिए खडा है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रधानों के तहत कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति पुलिस को देखकर शमशान घाट की ओर भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम पप्पू पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी बरा मोहल्ला कंदराखेड़ा बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुए तलाशी लेने पर पप्पू पटेल के हाथ में ली हुई पालीथीन में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखे मिला, तौल करने पर 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे जप्त करते हुए आरोपी पप्पू पटेल के विरुद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय भूमिका आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे ,आरक्षक कुलदीप साहू ,द्वारका मिश्रा ,नरेंद्र चोरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें