Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: छतरपुर ,अवैध गुटखा निर्माण ठिकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही कलेक्टर एवं एसपी ने दलबल के साथ नौगांव के विभिन्न क्षेत्रों में दी अचानक दबिश

Aditi News Team

Mon, Oct 2, 2023
अवैध गुटखा निर्माण ठिकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही कलेक्टर एवं एसपी ने दलबल के साथ नौगांव के विभिन्न क्षेत्रों में दी अचानक दबिश संबंधित विभागों को मापदण्डों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही के निर्देश 7 मशीनें, पैकिंग सामग्री, कच्चा माल एवं पाउच मौके से बरामद आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने और छतरपुर जिले में अवैध गतिविधियों के संचालन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रहीं है। सोमवार को कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी द्वारा दल बल के साथ नौगांव अंतर्गत ग्राम ददरी एवं बरा में अचानक दबिश दी गई। ददरी के 3 स्थानों पर जहां अवैध रूप से गुटखा निर्माण का कार्य चल रहा था। मौके पर 5 गुटखा बनाने वाली मशीनों को जब्त किया गया। साथ ही बरा में गावं से दूर खेत पर बने मकान में गुटखा बनाने वाली दो मशीनों को जब्त किया गया। मौके पर 7 मशीने, पैकिंग सामग्री, कच्चा माल एवं गुटखें के पाउच एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा मौके से बरामद किया गया। कलेक्टर श्री जी.आर. ने इन अवैध गतिविधियों में लिप्त संबंधित पर जीएसटी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सीएमएचओ, श्रम विभाग एमपीईबी एवं राजस्व और पुलिस आदि संबंधित विभागों को निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें