Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,50 हजार रूपये कीमती 05 किलो अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित 03 आरोपीगण गिरफ्त में

Aditi News Team

Sun, Oct 1, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,50 हजार रूपये कीमती 05 किलो अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित 03 आरोपीगण गिरफ्त में पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित 03 आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 30/09/2023 को बैल बाजार के पास डोलाबाबा विवेकानंद वार्ड गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी कढोरीलाल लोधी पिता धनराज लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी मोहड कला थाना उदयपुरा जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जिसकी कीमत करीबन 20,000 रुपए है,जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर गाडरवारा पुलिस ने सोयाबीन प्लाँट के पास चीचली बायपास रोड के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी राजेश कुशवाहा पिता शिवशंकर कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्र.04 उदयपुरा थाना उदयपुरा जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जिसकी कीमत करीबन 15,000 रुपए है जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर गाडरवारा पुलिस ने चीचली फाटक के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी राजू लोधी पिता लल्लू लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्र.04 लोधीपुरा उदयपुरा थाना उदयपुरा जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जिसकी कीमत करीबन 15,000 रुपए है जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किया जाकर तीनों आरोपीगण को ज्यूडीशियल रिमाँड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *मुख्य भूमिका-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक,के साथ उप निरीक्षक श्रीराम रघुवंशी,उप निरीक्षक नीलेश बड़कुर,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,वरिष्ठ आरक्षक राकेश झा, वरिष्ठ आरक्षक चेतन,वरिष्ठ आरक्षक सतेन्द्र बागरी,आरक्षक सुजीत बागरी,आरक्षक कुलदीप सिकरवार,आरक्षक दीपक राजपूत,आरक्षक सिद्धार्थ मिश्रा,आरक्षक उत्तम उचाड़िया,आरक्षक ऐश्वर्य वेंकट,महिला आरक्षक नेहा पटैल की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें