Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: जबलपुर,कुख्यात बदमाश अंकित मराठा रासुका में बंदी

Aditi News Team

Thu, Oct 5, 2023
कुख्यात बदमाश अंकित मराठा रासुका में बंदी कुख्यात बदमाश अंकित मराठा जिसके विरूद्ध 10 अपराध हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, मारपीट तोडफोड आदि के प्रकरण है दर्ज कुख्यात बदमाश अंकित मराठा उम्र 28 वर्ष निवासी दुर्गा चौक थाना हनुमानताल का एक कुख्यात बदमाश है जो लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसके विरूद्ध 10 अपराध हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, बलवा कर मारपीट तोडफोड आदि के प्रकरण दर्ज है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है किन्तु आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश कुमार राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री एम.डी. नागौतिया द्वारा शातिर बदमाश अंकित मराठा के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर कुख्यात बदमाश अंकित मराठा को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।

Tags :

जरूरी खबरें