Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 3 शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार,चुराये हुये विभिन्न कम्पनियों के 12 मोबाईल कीमती 03 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Tue, Oct 31, 2023
क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 3 शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार,चुराये हुये विभिन्न कम्पनियों के 12 मोबाईल कीमती 03 लाख रूपये के जप्त अपराध जिसमे गिरफ्तारी की गयी:- थाना ओमती अपराध क्रमंाक 647/23 धारा 379 भा.द.वि. थाना रांझी अपराध क्रमंाक 795/23 धारा 379 भा.द.वि.   *नाम पता गिरफ्तार आरोपीः-* (1) आमिर खान पिता मुकीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी टेढीनीम बाबा टोला थाना हनुमानताल (2) एहफाज अंसारी पिता मोह. आमीन अंसारी उम्र 18 वर्ष निवासी निजाम कामरेट के पास पचकुईंया थाना हनुमानताल (3) सौरभ विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी कुदवारी बादा नगर थाना अधारताल     *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा पूर्व में घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती की टीम द्वारा पतासाजी करते हुये 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 12 मोबाईल कीमती लगभग 3 लाख रूपये के जप्त किये गये है।   *घटना विवरणः-* थाना ओमती में कुलदीप ने रिपोर्ट की थी कि अपने काम से तीन पत्ती बस स्टैण्ड गया था, काम खत्म करके रात्रि 11.30 बजे निकल रहा था, तीन पत्ती बस स्टैण्ड के पास उसका बैगनी रंग का एप्पल कम्पनी का आईफोन किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी कर लिया गया है । रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर कायम कर विवेचना में लिया गया ।   दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज एवं विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर चिन्हित करते हुये संदेही आमिर खान निवासी . टेढीनीम बाबा टोला थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी, आमिर खान ने अपने साथी एहफाज अंसारी निवासी पंचकुईया हनुमानताल के साथ दशहरा के दौरान भीडभाड में 9 मोबाइल चुराना बताते हुये 05 मोबाइल अपने पास रखना एवं 04 मोबाइल एहफाज अंसारी के पास होना बताया इसके साथ ही ं अन्य साथी सौरभ विश्वकर्मा के साथ शहर मे घुम फिरकर लगभग 10 मोबाइल एक चुराना बताते हुये अपने हिस्से के 07 मोबाइल राहगीरो को पूर्व में बेच देना बताया । आरोपी एहफाज एवं सौरभ विश्वकर्मा को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लिया गया।   आरोपी आमिर खान के कब्जे से 05 मोबाइल, एहफाज अंसारी से 04 मोबाइल एवं सौरभ विश्वकर्मा से 03 मोबाईल इस प्रकार आईफोन सहित नोकिया, सैमसंग, वनप्लस, रीयल मी, ओप्पो, रेडमी एवं वीवो कम्पनी के 12 मोबाईल जप्त किये गये ।   *उल्लेखनीय है कि पकडे गये तीनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है, आमिर खान के विरूद्ध पूर्व से अवैध वसूली एवं मारपीट के 4 अपराध, एवं सौरभ विश्वकर्मा के विरूद्ध पूर्व से हत्या, मारपीट, अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट आदि के 9 अपराध पंजीबद्ध है इसके साथ ही एहफाज भी पूर्व मे चोरी के अपराध में पकड़ा गया है।*   तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।   *उल्लेखनीय भूमिकाः-* शातिर मोबाईल चोरों को पकडने मे थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेंद्र सिंह पवार, उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया , प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय, आरक्षक निखलेश शुक्ला, शिव सिंह, विक्रम, राजेन्द्र सिलावट, महिला आरक्षक गिरजा ठाकुर, एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली,. नीरज तिवारी, प्रभात परिहार, आरक्षक राहुल आहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें