Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: करेली पुलिस की कार्यवाही, 5 जुआरियों की धरपकड कर 52 ताश पत्ते एवं 9590/- रूपये नगद जप्त

Aditi News Team

Mon, Dec 11, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, बदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना करेली पुलिस की कार्यवाही, 5 जुआरियों की धरपकड कर 52 ताश पत्ते एवं 9590/- रूपये नगद जप्त। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 10-12-2023 को मुखविर सूचना प्राप्त हुयी की नर्मदा कालोनी मोहन लाल दुवे के मकान के पास करेली में कुछ जुआडियान ताश पत्तो पर हार जीत का दांव लगाकर मन्ना जुआं खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा जिनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम पता बताया (1)राजाराम कौरव पिता लालजी कौरव निवासी सूरना थाना गाडरवारा (2) केहर सिह कौरव पिता रामचरण कौरव निवासी मडेसुर थाना करेली (3)प्रवीण कौरव पिता भागवेन्द्र कौरव निवासी करेली (4)राजाराम किरार पिता तुलसीराम किरार निवासी मुडिया (5)रोहित कौरव पिता लालसिह कौरव निवासी घघरौला का रहने वाले बताया जिनके पास से 52 ताश के पत्ते व नगदी अलग अलग पास व फड से 9590 रू मिले जिन्हे जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है । धरपकड में इनकी रही मुख्य भूमिका :-उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया, अनु. अधिकारी पुलिस मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में आशीष धुर्वे थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अनिल सिह, प्र.आर कुलदीप सोमकुवंर, आर. यमन सिह, आर. सुदीप ठाकुर, आर. राजेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें