Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

: नरसिंहपुर, 575 किलोग्राम महुआ लाहन व 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Oct 14, 2023

575 किलोग्राम महुआ लाहन व 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त

अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

नरसिंहपुर ।विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

      अभियान के तहत जिले में 575 किलेग्राम महुआ लाहन और 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 7950 रुपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

      विधानसभा नरसिंहपुर के अंतर्गत 395 किलेग्राम महुआ लाहन, 32 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 5150 रुपये है। इस दौरान 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये।

      विधानसभा करेली के अंतर्गत 28 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 2800 रुपये है। इस दौरान एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें