Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: "आपरेशन प्रहार" के तहत चौकी आमगांव, थाना करेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 80 हजार रूपये कीमत की 4 किलोग्राम अवैध गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्त में, एक मोटर साईकिल जप्त।

Aditi News Team

Sun, Sep 24, 2023

 नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में "आपरेशन प्रहार" के तहत चौकी आमगांव, थाना करेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 80 हजार रूपये कीमत की 4 किलोग्राम अवैध गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्त में, एक मोटर साईकिल जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु *"आपरेशन प्रहार"* चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। मुखबिर की सूचना पर की गयी कार्यवाही :- दिनांक 23.09.2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी दौलत राठौर पिता गणेश प्रसाद राठौर, उम्र 27 साल, निवासी ग्राम ईश्वरपुर, थाना तेन्दूखेडा एवं भेजराज राठौर, उम्र 26 साल, निवासी ग्राम अन्हाई, थाना बनखेडी, जिला नर्मदापुरम दोनों एक बिना नम्बर की स्टारसिटी मोटर साईकिल से ग्राम मोहद, बघवार रोड पर किसी ग्राहक को बेचने आने वाले है। सूचना प्राप्त होते ही आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप दोनों आरोपियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी एवं आरोपियों के कब्जे से एक बैग में रखे हुए 4 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी मूल्य लगभग 80 हजार रूपये है एवं एक बिना नम्बर की स्टारसिटी मोटर साईकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पाये जाने पर उनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 859/2023 धारा 8, 20 (बी) (ii) एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेली, निरीक्षक आशीष धुर्वे, चौकी प्रभारी आमगांव उनि संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल, आरक्षक हसन, आरक्षक उत्तम, सैनिक रामकृष्ण एवं सैनिक प्रदीप की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें