Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: गाडरवारा,बनवारी में मात पिता पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Mon, Feb 14, 2022

वेलेंटाइन डे पर एकीकृत माध्यमिक शाला में हुआ अनोखा आयोजन

गाडरवारा। गत दिवस वेलेंटाइन डे पर साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनवारी की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में अनोखा नजारा देखने को मिला। सोमवार को शाला में अतिथियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में माता पिता पुजन दिवस मनाते हुए अध्यनरत बच्चो ने अपने माता पिता का पूजन करते हुए उन्हें मिठाई खिलाते हुए उनकी आरती उतारी एवं उनसे आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर अतिथियों ने किया। तदोपरांत अतिथियों का स्वागत शिक्षको ने फूल माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पुलवामा हमले में हुए शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मनीष कोरी के नृत्य सहित अन्य आयोजन हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण में संस्था के प्रभारी प्रीतम रूसिया ने आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले ने कहा की भारतीय संस्कृति से स्कूल के बच्चों को अवगत कराने के लिए माता पिता पूजन दिवस का आयोजन एक सराहनीय पहल है। बच्चों को सदैव अपने माता पिता का आदर व सम्मान करना चाहिए। उन्होंने शालाओं में एक पीरियड सुसंस्कार देने का होना चाहिए।कार्यक्रम के अतिथि साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की स्कुलो में बच्चों को सुसंस्कारित बनाना जरूरी है क्योंकि शिक्षक ही बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकते है। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश बरसैयां ने कहा की स्कुलो में शिक्षक हल्केवीर पटैल की शिक्षा चेतना टीम द्वारा बेहतर कार्य किए जा रहे है। कार्यक्रम को प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक ने संबोधित करते हुए कहा की साईंखेड़ा विकासखण्ड में शिक्षक लगातार नित नए नवाचारों से स्कुलो को संवारने में जुटे हुए है। पाली, मिढवानी सहित अन्य स्कुलो में अच्छे कार्य हो रहे है।कार्यक्रम को शिक्षक हल्केवीर पटेल, अनीश शाह, योगेंद्र झारिया, प्रफुल्ल दीक्षित ,देवेंद्र दिवाक़र सहित अन्य शिक्षको ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगेन्द्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सत्यनारायण चौकसे , सिराज अहमद सिद्दिकी, महेश अधरुज,मधुसूदन पटैल,सुरेन्द्र पटैल, राजकुमार शुक्ला, गनेश शुक्ला, लतीफ मंसूरी, शिवदयाल साहू , योगेन्द्र सिलावट अनिरुद्द अवस्थी, पवन राजोरिया क्रष्णकांत पटेल , पुहुप सिह पटेल शेख जफर खान ,अर्जुन मेहरा शील मेहरा, निरंजन सिह राजपूत रिटायर शिक्षक महेश तिवारी व्रजेश श्रीवास ,सुरेन्द्र सोलंकी कामनी रुसिया आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें