Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: भोपाल। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, स्वाद संग सेहत और इट राइट सोसायटी से सुधरेगी भोपाल की सेहत

Aditi News Team

Fri, Nov 26, 2021

स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी ने भोपाल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग के तीन नवाचार शुरू किए

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल के नागरिकों के स्वास्थ्य और सेहत को बेहतर बनाने और दैनिक आदत में शुमार करने के लिए तीन नवाचारों को शुभारंभ किया हैं। मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम में कहा कि इस नवाचार से जिले में नागरिकों को अच्छे और सेहतमंद खाने के संबंध में जागरूकता आएगी और लोगो को बेहतर और स्वस्थवर्धक खाने के बारे में जानकारी भी मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा ईट राइट चैलेंज के अंतर्गत भोपाल जिले में 3 नवाचार गतिविधियों की शुरुआत की गई। "ईट राइट के नवाचार "स्वाद संग सेहत" के अंतर्गत 25 रेस्टोरेंट में स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के मीनू की शुरुआत किया जायेगा । मीनू में शामिल व्यंजन खाद्य सुरक्षा प्रशासन से अनुमोदित होंगे" । "नवाचार "ईट राइट सोसाइटी" के अंतर्गत चुने गये आवासीय परिसरों में खाद्य सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के संचालन के उपराँत ईट राइट सोसाइटी घोषित किया जाएगा"।  "नवाचार "सेहत मित्र" के अंतर्गत रसायन शास्त्र के 100 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की जाँच के आसान तरीकों का प्रशिक्षण प्रदान कर  किया जाना है।"उपरोक्त तीनों गतिविधियाँ दिसंबर माह में संचालित होंगी"। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी के द्वारा होशंगाबाद, खण्डवा तथा गुना जिलों को आबंटित चलित खाद्य प्रयोगशाला वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा आकाश त्रिपाठी तथा संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन अभिषेक दुबे सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें