Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: इंदौर बना देश का पहला वॉटर प्लस शहर,मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई

Aditi News Team

Wed, Aug 11, 2021

इंदौर । स्वच्छता में चार बार से देश में नंबर एक इंदौर ने स्वच्छता विजय यात्रा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा आज जारी परिणामों में इंदौर को देश का प्रथम वॉटर प्लस शहर घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिये इंदौर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही नागरिकों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त करने के बाद अब इंदौर देश का पहला वॉटर प्लस सिटी बन गया है। यह इतिहास रचने के लिए सभी इंदौरवासियों को बधाई। आप पर, आपकी कार्यशैली और आपके अनुशासन पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि वॉटर प्लस की चयन प्रक्रिया में देश के 84 शहरों ने आवेदन किये थे, जिसमें से सिर्फ 33 शहरों को जमीनी सत्यापन के लिये उचित पाया गया था। जमीनी सत्यापन में इंदौर शहरवासियों की मेहनत ने एक बार फिर इतिहास रचा है।

स्वच्छता भारत मिशन शहरी के अंतर्गत देश के शहरों का विभिन्न स्वच्छता मानकों के आधार पर परीक्षण किया जाता है। इसमें ओडीएफ प्लस, ओडीएफ डबल प्लस और वॉटर प्लस की श्रेणियाँ हैं। वॉटर प्लस का प्रमाण-पत्र उन शहरों को दिया जाता है, जिन्होंने ओडीएफ डबल प्लस के सभी मानकों को पूर्ण किया हो। साथ ही आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्ठ मल-जल को उपचार के बाद ही पर्यावरण में छोड़ा जाता हो। ट्रीटेड वेस्ट-वॉटर का पुन: उपयोग भी सुनिश्चित किया जाता हो।

Tags :

जरूरी खबरें