Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: उज्जैन,ब्लड ग्रुप टीम उन्हेल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Sun, Mar 19, 2023
ब्लड ग्रुप टीम उन्हेल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उन्हेल - ब्लड ग्रुप टीम उन्हेल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मंगल श्याम गार्डन में सुबह 11:00 बजे से ही रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं का जमावड़ा लगा रहा, लोगो में रक्तदान के प्रति उत्सुकता एवं हर्ष देखने योग्य था। ब्लड ग्रुप टीम उन्हेल द्वारा आयोजित किए गए इस शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों के लिए शिल्पआहार एवं एनर्जी दूध कोर्ड्रिंक और कॉफी की भी व्यवस्था की गई। शिविर में सभी सामाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान करते रहने का संदेश दिया जहां सिविल हॉस्पिटल उज्जैन चिकित्सा टीम पूरी तरह से सेवा में लगी रही साथ ही महिदपुर से शाहिद मंसूरी लारा भी उक्त शिविर की व्यवस्था में पूरी तरह से तैनात रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में लगभग 58 लोगों ने रक्तदान किया। नागदा उज्जैन इंदौर जैसी जगह जहां कहीं भी रक्तदान करने की आवश्यकता होती है वहां ब्लड ग्रुप टीम उन्हेल के कार्यकर्ता तत्काल प्रभाव से अपने निजी खर्च पर पहुंचकर रक्तदान कर मानव धर्म निभाते हैं। शिविर में रक्तदान करने व कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगो को ब्लड ग्रुप टीम उन्हेल द्वारा प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया एवं टीम के सद्दाम खान ने सभी का आभार माना।

Tags :

जरूरी खबरें