Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: करेली में रोको- टोको अभियान के तहत मास्क नहीं लगाने वाले 27 व्यक्तियों पर लगा 5700 रूपये का जुर्माना 4 दुकानें व एक प्रदर्शनी सील

Aditi News Team

Thu, Apr 1, 2021

नरसिंहपुर, 01 अप्रैल 2021. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने राजस्व, पुलिस व नगर पालिका की करेली की संयुक्त टीम द्वारा जिले के करेली तहसील के अंतर्गत गुरूवार को रोको- टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 27 नागरिकों की चालानी कार्रवाई कर 5700 रूपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीम ने कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन पर 4 दुकानें राय इलेक्ट्रॉनिक्स, रघुकुल मोबाइल शॉप, राघवेन्द्र किराना एवं एक हस्तकला प्रदर्शनी को सील किया गया है। दुकानों में ग्राहक एवं दुकानदार बगैर मास्क के मौजूद थे और भीड़ की स्थिति थी। दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया गया। दुकानों के सामने गोल घेरों को भी नहीं बनाया गया।
         कार्रवाई में नगर पालिका सीएमओ श्रीमती स्नेहा मिश्रा, श्री नीतिन राय, पुलिस विभाग का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें