Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: गाडरवारा,कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ज़िला प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

Aditi News Team

Sat, Apr 3, 2021

गाडरवारा। कोविड 19 के कारण हुई मृत्यु के मामले में एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की निगरानी में हुआ । शुक्रवार को दोपहर में कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार झिरना रोड शमशान घाट में जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाडरवारा निवासी व्यक्ति को कल दोपहर जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में भर्ती किया गया था जिन्हें सर्दी, बुख़ार और साँस लेने में तकलीफ़ थी। उक्त व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव होने के कारण कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान नगरपालिका, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें