Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: गुना,शादी या अन्‍य समारोह में 50 से अधिक संख्‍या न हो - कलेक्‍टर<br>कलेक्‍टर ने होटल एवं शादी-गार्डन संचालकों की बैठक में दिए निर्देश

Aditi News Team

Mon, Apr 5, 2021

कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर होटल एवं शादी-गार्डन संचालकों की बैठक ली। आयोजित बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री विवेक रघुवंशी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना-बमौरी सुश्री अंकिता जैन तथा गुना नगर के होटल एवं गार्डन संचालक मौजूद रहे।
    बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। फरवरी माह में कुल 15 प्रकरण, 25 मार्च तक 8 प्रकरण कोरोना पॉजिटिव प्राप्‍त हुए जबकि अप्रैल माह में केवल 4 दिन में 96 प्रकरण आए हैं।
    कलेक्‍टर श्री पुरूषोत्‍तम ने होटल व गार्डन संचालकों से कहा कि शादी समारोह में कुल 50 व्‍यक्ति सम्मिलित रह सकेंगे। रेस्‍टोरेंट में बैठकर खाना खाने पर प्रतिबंध रहेगा किंतु टेकहोम के तहत सभी रेस्‍टोरेंट भोजन सर्व कर सकते हैं। बैण्‍ड, डीजे पर पूरा प्रतिबंध रहेगा। खाना बनाने और परोसने वालों को मास्‍क के साथ फेस शील्‍ड लगाना जरूरी रहेगा।
बैठक के प्रमुख बिंदु
·    शादी में दोनों पक्षों को मिलाकर 50 से अधिक व्‍यक्ति एक समय उपस्थित नही रहेंगे।
·    50 व्‍यक्ति सीमित करना होटल या गार्डन संचालक की जिम्‍मेदारी रहेगी।
·    प्रत्‍येक सप्‍ताह कोरोना की स्थिति की समीक्षा होगी।
·    आगामी महीना बैठक 15 अप्रैल को होगी। यदि कोरोना के प्रभाव 20 से कम आए तो 50 व्‍यक्तियों की सीमा बढाई जाएगी।
·    रेस्‍टोरेंट पर खाना खिलाना प्रतिबंधित रहेगा। ढाबा जो नगरीय सीमा से बाहर हैं वह कोरोना गाइड लाइन के अनुसार भोजन परोस सकते हैं।
·    कलेक्‍टर श्री पुरूषोत्‍तम ने इंदौर, भोपाल जाने से बचने की सलाह दी जिसे व्‍यापारियों ने स्‍वीकार किया।
·    किसी आयोजन में जाने हेतु कोरोना रिपोर्ट सरकारी खर्चे पर नही करायी जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें