Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

: जबलपुर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने देर शाम किया कृषि उपज मंडी परिसर स्थित थोक सब्जी मंडी का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, May 25, 2021

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियों का सख्ती से पालन कराने अधिकारियों को दिये निर्देश

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज देर शाम कृषि उपज मंडी परिसर स्थित थोक सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंडी में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने तथा मास्क न पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान आलू-प्याज एवं थोक सब्जी एवं फल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से भी चर्चा की गई तथा उनसे कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों का पालन करने एवं मंडी में कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो इसके लिये बनाई गई व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया गया। इस मौके पर अधिकारियों को सब्जी लेकर आने वाले  किसानों एवं फुटकर व्यापारियों के अलावा अन्य किसी को भी मंडी परिसर में प्रवेश न देने के निर्देश दिये गये तथा भीड़ एकत्रित होने की सूरत में दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने की हिदायत भी दी गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी के साथ निगम आयुक्त सन्दीप जीआर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें