Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: जबलपुर,जिला पंचायत सीईओ ने किया मझौली जनपद में लगाये गये वेक्सीनेशन शिविरों का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Jun 3, 2021

जबलपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोरोना के टीके लगाने आज आयोजित किये गये शिविरों में से जिला पंचायत मुख्य की कार्यपालन अधिकारी रिजु बाफना ने मझौली जनपद पंचायत के ग्राम इंद्राणा, खबरा एवं उमर्दा में लगाये गये शिविर का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान सुश्री बाफना ने ग्रामीणों से चर्चा भी की तथा हाई रिस्क समूह एवं दुकान संचालकों को कोरोना की वेक्सीन लगाने के लिये प्रेरित किया । शिविरों में कोरोना का टीका लगवाने ग्रामीणों में उत्साह देखा गया तथा बड़ी संख्या में 18 प्लस एवं 45 प्लस के व्यक्ति मौजूद थे ।
निरीक्षण के दौरान सीईओ द्वारा टीकाकरण सेंटर एवं सेंपलिंग सेंटर को अलग-अलग करने के निर्देश दिये गये । साथ ही व्यापारियों, दूध,सब्जी एवं फल विक्रेताओं, बैंक कर्मियों और शासकीय कर्मचारियों के परिवारजनों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने की बात कही । उन्होंने कोरोना के टीके लगाने के लिये जन जागरूकता पैदा करने के कार्य मे जन प्रतिनिधियों एवं जन अभियान परिषद के स्वयं सेवकों का सहयोग लेने के निर्देश भी स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को दिये ।

Tags :

जरूरी खबरें