Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: जबलपुर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को अब मिलेगा सुबह का नाश्ता और शाम की चाय.

Aditi News Team

Thu, Aug 11, 2022
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को अब मिलेगा सुबह का नाश्ता और शाम की चाय जबलपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में प्रबंधन द्वारा सभी भर्ती मरीजों को दोनों समय के भोजन, दूध व केला के साथ अब बुधवार से सुबह का नाश्ता तथा शाम को चाय वितरित करने की नई व्यवस्था प्रारम्भ की गयी है। इसकी शुरूआत आज वार्ड क्रमांक -17 से प्रभारी अधिष्ठाता डॉ आशीष सेठी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा, विभागाध्यक्ष मेडिसन डॉ ऋतु गुप्ता, डॉ ऋचा शर्मा, डॉ नेल्सन एवं नर्सिंग ऑफिसर की उपस्थिति में मरीजों को पोहा वितरित करके की गई। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा के अनुसार इस व्यवस्था के तहत मरीजों को नाश्ते में पोहा, दलिया, उपमा आदि उपलब्ध कराया जायेगा । यह व्यवस्था भर्ती मरीजों को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराने के लिये शासन द्वारा तय की गई दरों से कम दर पर हुये टेंडर के फलस्वरूप बची राशि से की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें