Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: जामसांवली में मनोचिकित्सकीय साप्ताहिक ओ.पी.डी. पुनः शुरू

Aditi News Team

Sun, Nov 6, 2022
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड सौंसर के ग्राम जामसांवली के हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में गत मंगलवार को मनोचिकित्सकीय साप्ताहिक ओ.पी.डी. पुनः शुरू कर दी गई है । ओ.पी.डी.में छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉ.तुषार तल्हान ने मानसिक रोगियों की जांच कर दवाइयां दी।संस्था प्रमुख श्री श्यामराव धवले ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में प्रति मंगलवार मनोचिकित्सक डॉ.तुषार तल्हान सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ओ.पी.डी.में मंदिर परिसर में रहने वाले और क्षेत्र के मानसिक समस्याओं से पीड़ित रोगियों की जांच कर दवाइयां देंगे। ओ.पी.डी.के शुभारंभ के अवसर पर संस्था समन्वयक श्री पंकज शर्मा और सिविल अस्पताल के डॉ.राजेश तिड़के भी उपस्थित थे। ओ.पी.डी.में सिविल अस्पताल सौंसर की टीम द्वारा सहयोग दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें