Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

: नरसिंहपुर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सिविल हास्पिटल गाडरवारा का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए मौक़े पर निर्देश

Aditi News Team

Sun, May 23, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर वेद प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव रविवार को शासकीय अस्पताल गाडरवारा पहुँचे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश बोहरे को डिजिटल एक्सरे मशीन इंस्टॉलेशन प्रॉपर तरीक़े से करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में सेंट्रल पैथोलॉजी लैब के लिए दो दिन में कक्ष तैयार करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहां कि चिकित्सालय में ऑक्सीजन उपलब्धता पर्याप्त हो, ऑक्सीजन व्यर्थ न हो इसका भी विशेष ध्यान रखने कहा।
   निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के फ़र्स्ट कांटेक्ट में रहने वाले व्यक्ति की कांटैक्ट ट्रेसिंग हो। साथ ही उसे होम आइसोलेशन अथवा संस्थागत क्वारंटाइन किया जाए ताकि संक्रमण समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश मरावी,एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें