Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Apr 25, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर भरत यादव ने आज सीईओ जिला पंचायत केके भार्गव के साथ पीजी कॉलेज कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहाँ उपचाररत मरीज से  चर्चा कर उसे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन की जानकारी ली।
   कलेक्टर यादव ने सेंटर पर और अधिक बेड बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही यहाँ ऑक्सीजन कंसन्ट्रेंटर रखवाने के लिए भी सीएमएचओ डॉ. पीसी आनंद को कहा। 
   निरीक्षण पश्चात अधिकारी आचार्य विद्यासागर कोविड केयर सेंटर सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास नरसिंहपुर भी पहुँचे। उन्होंने कहा कि इस कोविड सेंटर में सस्पेक्टेड कोरोना मरीज़ों को रखा जाएगा। इसकी पूरी तैयारी करने के निर्देश उन्होने मौक़े पर मौजूद अधिकारियों को दिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सेंटर में पर्याप्त साफ़ सफ़ाई एवं शौचालयों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे की यहाँ सेंटरका संचालन प्रारंभ हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें