Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: नरसिंहपुर,कलेक्टर व एसपी ने कोरोना की रोकथाम के लिए गाडरवारा में लोगों को जागरूक करने सड़कों पर किया पैदल भ्रमण

Aditi News Team

Fri, Mar 26, 2021

दो दुकानें सील व 8 व्यक्तियों को भेजा अस्थाई जेल,मास्क नहीं लगाने वाले 84 लोगों और दो दुकानदारों पर लगा 9300 रूपये का जुर्माना

नरसिंहपुर (गाडरवारा)रोको- टोको अभियान के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम प्रभावी तरीके से करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री वेद प्रकाश व पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने लोगों को जागरूक करने के लिए गाडरवारा की सड़कों पर पैदल भ्रमण शुक्रवार को किया। उन्होंने राजस्व, पुलिस और नगर पालिका के अमले के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दुकानदारों और आम नागरिकों को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि कोरोना की प्रभावी तरीके से रोकथाम के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सेनेटाइजर का उपयोग करना अत्यावश्यक है। इस तरह की सावधानी बरतने से कोरोना से बचाव किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान मास्क नहीं लगाने वालों को नि:शुल्क मास्क भी वितरित किये गये।

   अधिकारीद्वय के निरीक्षण के दौरान गाडरवारा में मास्क नहीं लगाने वालों पर 84 लोगों एवं दो दुकानदारों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 9300 रूपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीम द्वारा 150 लोगों को नि:शुल्क मास्क भी वितरित किये गये।

   कलेक्टर एवं एसपी ने संबंधित अमले के साथ गाडरवारा में पलोटनगंज से पानी टंकी, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी होते हुए छीपा तिराहा तक पैदल भ्रमण किया।

   कलेक्टर ने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की तथा उन्हें कोरोना से बचाव के लिए ऐहतियात बरतने की समझाइश दी। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। दुकान में भीड़भाड़ नहीं होने दें। स्वयं मास्क लगायें और आने वाले ग्राहकों को भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। दुकान में सेनेटाइजर अवश्य रखें और उपयोग करें।

   निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राजेन्द्र पटैल, एसडीओपी पुलिस श्री ओपी त्रिपाठी, थाना प्रभारी श्री राजपाल सिंह बघेल, नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, सीएमओ श्री एपी सिंह गहरवार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

   नरसिंहपुर में रोको- टोको अभियान के तहत मास्क नहीं लगाने वाले 73 व्यक्तियों पर लगा 8050 रूपये का जुर्माना

दो दुकानें सील व 8 व्यक्तियों को भेजा अस्थाई जेल

   नरसिंहपुर के सुभाष पार्क चौराहे पर राजस्व, पुलिस व नगरीय निकाय की संयुक्त टीम द्वारा रोको- टोको अभियान चलाया गया। कोविड- 19 के संक्रमण के नियंत्रण के लिए बनाये गये नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर और सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क के आने- जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने मास्क नहीं लगाने वाले 73 व्यक्तियों पर 8050 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर दो दुकानें सील की और 8 व्यक्तियों को अस्थाई जेल भेजा।

   इस मौके पर एडीएम श्री मनोज ठाकुर, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, पुलिस, राजस्व व नगरीय निकाय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें