Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं कर पर 25 लोगों को भेजा अस्थाई जेल,भ्रमण के दौरान दो दुकानें सील,गाडरवारा की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Aditi News Team

Sat, May 29, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर वेद प्रकाश के निर्देशन में जिले में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को गाडरवारा की संयुक्त टीम ने भ्रमण के दौरान यहां- वहां घूमने वाले 25 लोगों को अस्थाई जेल भेजा और दो दुकानें खुली पाई जाने पर दुकानों को सील किया गया।
         अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रमोद सेनगुप्ता के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस व नगरीय निकाय की संयुक्त टीम ने संयुक्त रूप से भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बेवजह यहां- वहां घूमते पाये जाने पर 25 व्यक्तियों को पलोटन गंज में बनाई गई अस्थाई जेल भेजा गया। पुराना बस स्टेंड के पास रोशन शॉपिंग सेंटर और बायपास रोड स्थित स्टील/ कुणाल ट्रेडर्स की दुकान खुली पाई जाने पर सील की गईं। इन दोनों दुकानों पर धारा 188 के तहत कार्यवाही कर पंचनामा थाना गाडरवारा भेजा गया। संयुक्त टीम ने सभी नागरिकों से कहा है कि वे कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
         इस दौरान तहसीलदार राजेश मरावी, थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल, राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें