Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

: नरसिंहपुर,कोरोना की रोकथाम के लिए योग, परामर्श व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन<br>

Aditi News Team

Tue, Nov 24, 2020

नरसिंहपुर।कोरोना की रोकथाम के लिए योग, परामर्श और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलवार को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया गया। तीन दिवसीय शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया। इस शिविर का आयोजन 26 एवं 27 नवम्बर को भी प्रात: 8.30 बजे से 9.30 बजे तक स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया जायेगा। शिविर में लोगों को आसन, प्राणायाम, मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया।
   इस मौके पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीसी आनंद, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि, राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी प्रीति दीदी, योग प्रशिक्षक श्री आशीष नेमा, डॉ. अंजीता वर्मा व श्री देवेन्द्र ढिमोले, श्री मुकेश नेमा, अन्य अधिकारीगण और नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अग्निहोत्री ने किया।
   योग प्रशिक्षक श्री आशीष नेमा ने सूक्ष्म आसनों, प्राणायाम, भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी, उदगीथ आदि का अभ्यास कराया और इनके फायदे बताये। ब्रम्हाकुमारी प्रीति दीदी ने म्यूजिक एक्सरसाईज कराई। उन्होंने मौन और राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। प्रीति दीदी ने कहा कि जो व्यक्ति शारीरिक, सामाजिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ है, वही वास्तव में स्वस्थ है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए सात्विक एवं ताजे भोजन, गहरी नींद, नियमित व्यायाम और ड्राईफ्रूट्स को जीवन शैली में शामिल करने पर जोर दिया।

Tags :

जरूरी खबरें