Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,खाद्य सामग्री विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Aug 20, 2021

नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशों के परिपालन में रक्षाबंधन और अन्य त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा खाद्य सामग्री विक्रय करने वाली दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री का नमूना लेकर कार्रवाई की जा रही है।

         इसी क्रम में गोटेगांव में जगदम्बा स्वीट्स, अम्बे बीकानेर व नायक होटल और गाडरवारा में मां शारदा बीकानेर स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, आनंद स्वीट्स, भोले भंडार और अन्य दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने लिये गये। दुकान के संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित किया जाये और दुकान में स्वच्छता बनाये रखी जावे, ताकि लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें