Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बैंक लोकार्पित

Aditi News Team

Thu, Jul 1, 2021

रसिंहपुर । कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए आमजनता को ऑक्सीजन की आवश्यकता की पूर्ति के उद्देश्य से सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ नरसिंहपुर सिटी द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में रोटरी ऑक्सीजन बैंक स्थापित किया गया। राज्यसभा सांसद व रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री विवेक कृष्ण तन्खा के सहयोग से ऑक्सीजन बैंक स्थापित किया गया। ऑक्सीजन बैंक का लोकार्पण कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, वरिष्ठ अधिवक्ता चौ. राजेन्द्र सिंह व समाजसेवी श्री सुनील कोठारी की मौजूदगी में गुरूवार को सम्पन्न हुआ।

         रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री रूद्रेश तिवारी ने रोटरी क्लब की गत वर्ष की सेवा गतिविधियों से अवगत कराया। कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने रोटरी क्लब द्वारा जनहित में किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा पूर्व की तरह इस वर्ष भी रक्तदान किया गया।

         इस अवसर पर रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री मैथिलीशरण तिवारी, श्री मनोहर लाल साहू व श्री आलोक तिवारी और लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री अखिल महाजन व श्री सुभाष कोठारी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश सक्सेना, डॉ. जीसी चौरसिया, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके सागरिया, ब्लड बैंक का स्टाफ और रोटरी क्लब व इनरव्हील सदस्य मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष रोटरी क्लब श्री कैलाश व संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब श्री स्वतंत्र कोठारी ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें