Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

: नरसिंहपुर,जिले में हुआ 105 प्रतिशत वैक्सीनेशन,10 हजार 471 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका

Aditi News Team

Thu, Jun 24, 2021

नरसिंहपुर । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले में 24 जून को 91 टीकाकरण केन्द्रों पर 10 हजार 471 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका शाम 6.30 बजे तक लगाया जा चुका था। शासन द्वारा 24 जून को जिले को 10 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले को शासन से मिले लक्ष्य के मुकाबले वैक्सीनेशन में 104.71 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की गई। जिले में युवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों व महिलाओं में वैक्सीनेशन के प्रति भारी उत्साह देखा गया।

         उल्लेखनीय है कि जिले में दोपहर एक बजे तक 5 हजार 622 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। इसी तरह दोपहर 2 बजे तक 8 हजार 115 लोगों को, अपरान्ह 3 बजे तक 9 हजार 187 लोगों को, शाम 5 बजे तक 10 हजार 140 लोगों, शाम 6 बजे तक 10 हजार 450 लोगों को और शाम 6.30 बजे तक 10 हजार 471 लोगों का वैक्सीन लग चुकी थी, जो लक्ष्य का 104.71 प्रतिशत था।

   कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने 24 जून को चलाये गये वैक्सीनेशन अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले की पूरी टीम और सभी नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद दिया है।

Tags :

जरूरी खबरें