Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

: नरसिंहपुर,मास्क नहीं लगाने वाले 114 व्यक्तियों पर लगा 7 हजार 860 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Wed, Aug 18, 2021

नरसिंहपुर । रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।
नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान
        इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में बुधवार 18 अगस्त को 248 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। साथ ही 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 114 व्यक्तियों पर 7 हजार 860 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवधि में मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 3 व्यक्तियों पर 150 रूपये, गाडरवारा में 36 व्यक्तियों पर 3300 रूपये, करेली में 15 व्यक्तियों पर 950 रूपये, गोटेगांव में 2 व्यक्तियों पर 100 रूपये, तेंदूखेड़ा में 13 व्यक्तियों पर 650 रूपये, चीचली में 2 व्यक्तियों पर 100 रूपये, सांईखेड़ा में 28 व्यक्तियों पर 1410 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 6 व्यक्तियों पर 300 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा 9 व्यक्तियों पर 900 रूपये का जुर्माना लगाया।
248 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण
   इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 12, गाडरवारा में 40, करेली में 50, गोटेगांव में 25, तेंदूखेड़ा में 35, चीचली में 6, सांईखेड़ा में 70, सालीचौका में 10 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें