Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

: नरसिंहपुर,सामूहिक श्रमदान से हुआ सींगरी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Mar 16, 2021

नरसिंहपुर। सींगरी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ लोगों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करके मंगलवार को सुबह बाबाघाट कंदेली नरसिंहपुर में किया गया।
         उल्लेखनीय है कि सींगरी नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत नदी गहरीकरण, घाट निर्माण, नदी के किनारे- किनारे नदी दर्शन पथ निर्माण, तट की स्वच्छता, फुलवारी लगाने आदि के कार्यों के माध्यम से नदी को पुनर्जीवित और सदानीरा बनाने की पहल आमजन की सहभागिता व सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
         सींगरी नदी पुनर्जीवन अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केके भार्गव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री किशन सिंह ठाकुर, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा, जनपद व नगरीय निकाय का अमला, ग्राम पंचायत नकटुआ के प्रतिनिधि, विभिन्न स्वैच्छिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
         भारत विकास परिषद, मधुर फाउंडेशन, एडहॉक संस्था, गायत्री परिवार, संस्कृ‍त गुरूकुलम, नगर विकास समिति, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पेंशनर्स समाज, वरिष्ठ नागरिक मंच, बाबा घाट विकास समिति के सदस्यों, श्री सुनील कोठारी, श्री शशिकांत मिश्रा, श्री एसके चतुर्वेदी, श्री स्वतंत्र कोठारी समेत नागरिकों ने नदी दर्शन पथ निर्माण के कार्य की शुरूआत श्रमदान करके की। श्रमदान के पश्चात नदी पुनर्जीवन की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
         सीईओ जिला पंचायत श्री भार्गव ने अभियान में सहभागिता व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

Tags :

जरूरी खबरें