Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त कार्यवााही,नगदी 6200 रूपये, लेपटाप, पेन ड्राईव, 11 मोबाईल, आदि जप्त

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

: नरसिंहपुर, जिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Apr 10, 2023
जिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल सम्पन्न नरसिंहपुर।राज्य शासन के निर्देशानुसार सोमवार को शासकीय जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में कोराना से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम फीवर क्लीनिक एवं संभावित सेंपलिंग व्यवस्था की जांच की गई। जिला चिकित्सालय में स्थापित पीएसए प्लांट को चालू किया गया, जिसमें लगभग 95 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन रहा। ऑक्सीजन की शुद्धता पीएसए प्लांट तथा वार्डों में मरीजों के पलंग पर एक समान पाई गई। संस्था के सभी प्वाइंटों पर आक्सीजन का उचित प्रेशर रहा। इसी तारतम्य में आईसीयू में क्रियाशील वेंटिलेटर की भी जांच की गई, जिसमं उक्त सभी क्रियाशील पाई गई। जिला चिकित्सालय में पीपीई किट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, नॉन कांटेक्ट थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर पर्याप्त मात्रा में है। कोरोना से संबंधित सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। मॉक ड्रिल के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप धाकड़, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश जैन, आरएमओ डॉ. गुरचरण चौरसिया, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. वीरेंद्र पटैल, संबंधित लैब टेक्नीशियन और स्टाफ मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें