Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

: नरसिंहपुर "मास्क ही वैक्सीन है"अभियान के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर भ्रमण कर आमजन को किया जागरुक

Aditi News Team

Sat, Nov 21, 2020

नरसिंहपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया पैदल भ्रमण, राजस्व एवं पुलिस अमला भी रहा साथ:-
जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘मास्क ही वैकसीन है’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा द्वारा नरसिंहपुर नगर में आज दिनांक 21.11.2020 को पैदल भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी साथ रहे। भ्रमण के दौरान राजस्व, पुलिस और नगर पालिका का अमला भी साथ रहा नगर के खैरीनाका, गांधी चैाक, सुभाष चैाक, इतवारा बाजार, सांकल तिराहा, सुनका तिराहा, मुशरान पार्क, जेल तिराहा, रेल्वे स्टेशन, एवं नगर के मुख्य मार्गो पर पैदल भ्रमण किया गया।
Covid-19 के संक्रमण से बचाव हेतु आमजनों को किया गया जागरूक:-
Covid-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करनें एवं हमेशा मास्क का उपयोग करने एवं साफ सफाई का ध्यान रखते हुये सेनेटाईजर का उपयोग करने हेतु लोगो को जगरूक किया जा रहा है।
निर्देशों का पालन न करने वाले एवं बिना मास्क के घर बाहर निकलने पर की गयी चालानी कार्यवाही:-
‘‘मास्क ही वैकसीन है’’ अभियान के तहत नगर में भ्रमण के दौरान Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जाने वाले उपयों के संबंध में आमजनों को जागरूक किए जाने के साथ-साथ बिना मास्क के घर से बाहर निकलकर नियमों का उल्लंघन करने पर 95 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी उक्त चालानी कार्यवाही की जाकर मास्क की अनिवार्यता के संबंध में समझाईस दी गयी।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में Covid-19 की संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है भ्रमण:-
उल्लेखनीय है कि जिले में Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु आमजनों में जागरूता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा एवं राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पैदल एवं वाहन के माध्यम से भ्रमण कर मास्क की अनिवार्यता एवं नियमों का पालन करने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें