Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर में मास्क नहीं लगाने वाले 36 व्यक्तियों पर लगा 2600 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sat, Aug 7, 2021

नरसिंहपुर । कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे। इसी क्रम में नरसिंहपुर नगरीय निकाय क्षेत्र में शुक्रवार 6 अगस्त को पहली बार बगैर मास्क के मिलने पर 36 व्यक्तियों पर 2600 रूपये का जुर्माना लगाया गया। एक से अधिक बार बगैर मास्क के घूमते पाये जाने पर 24 लोगों को अस्थाई जेल में रखा गया और उनके विरूद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई कर छोड़ा गया। एसडीएम राधेश्याम बघेल, राजस्व, पुलिस एवं नगरीय निकाय की संयुक्त टीम ने रोको- टोको अभियान के तहत बगैर मास्क लगाये घूमने वाले और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की।

Tags :

जरूरी खबरें