Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर में रोको- टोको अभियान के तहत मास्क नहीं लगाने वाले 51 व्यक्तियों पर लगा 18 हजार 480 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sat, Apr 3, 2021

रसिंहपुर,  जिले में कोविड- 19 की गाइड लाइन का पालन करने कलेक्टर वेद प्रकाश ने संयुक्त टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने राजस्व, पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को रोको- टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 51 नागरिकों की चालानी कार्रवाई कर 18 हजार 480 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
         एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने और मास्क नहीं लगाने पर शनिवार की सुबह को नगर पालिका द्वारा 37 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 6 हजार 580 रूपये, पुलिस विभाग द्वारा 12 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 1900 रूपये जुर्माना लगाया। इसके साथ ही संयुक्त टीम द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने दो दुकानों को सील कर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।

Tags :

जरूरी खबरें