Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर, होम्योपैथिक औषधि “मलेरिया ऑफ 200” के वितरण का अभियान शुरू

Aditi News Team

Mon, Aug 16, 2021

नरसिंहपुर ।  जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक औषधि “मलेरिया ऑफ 200” के वितरण का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान जिले के 6 विकासखंडों के 136 हाईरिस्क गांवों की एक लाख 50 हजार 108 आबादी के लिए चलाया जायेगा। अभियान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 10, 17 एवं 24 अगस्त को इस दवाई की तीन खुराक दी जा रही हैं। दूसरे चरण में 7, 14 और 21 सितम्बर को तीन खुराक प्रत्येक सदस्य को दी जायेगी। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने दी है।
         अभियान के पहले व दूसरे चरण में हर सदस्य को होम्योपैथिक औषधि “मलेरिया ऑफ 200” की 6 गोली सप्ताह में एक बार कुल 3 सप्ताह तक लेना होगी। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष नागवंशी ने बताया कि शहरी क्षेत्र की आयुष विंग से यह दवाई ली जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग के अमले एवं आयुष औषधालय के माध्यम से दवाई का वितरण किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें