Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी

: पंचायतों में होगी आधुनिक जिम- मंत्री पटेल

Aditi News Team

Sun, Dec 6, 2020

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा जनपद पंचायत परिसर हरदा में आयोजित हितग्राही शिविर में 14  स्व सहायता समूह को गणवेश सिलाई के आदेश पत्र वितरित किए गये। इस दौरान ग्राम पलासनेर, मसनगांव, कोलीपुरा, अबगांव कला,    बागरोल तथा बैड़ी के स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान 10  हितग्राहियों को संबल योजना की स्वीकृति राशि 22 लाख रुपए वितरित की गई। ग्राम देवपुर, बारंगा, रोल गांव के युवाओं को कबड्डी मेट का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत कुकरावद में राशि 38.05 लाख की गौशाला का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया, ग्राम पंचायत भाटपरेटिया एवं नकवाड़ा के रोजगार सहायक श्री संजय गौर एवं श्री प्रदीप राजपूत को मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही 7 हितग्राहियों को वृद्धा एवं कल्याणी पेंशन के स्वीकृति पत्र दिए गए। ग्राम पंचायत बालागांव, देवतालाब, गहाल, रोलगांव, बीड, सोनतलाई, सोनखेड़ी, सिरकंबा, भादूगांव तथा पचोला के लिए आधुनिक जिम हेतु राशि 5 लाख रुपए प्रति पंचायत देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राम कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री नीलम रायकवार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें