Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

: फेस मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर लगा 10 लाख 80 हजार 20 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sun, Nov 22, 2020

नरसिंहपुर/कलेक्टर वेद प्रकाश द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तय की गई गाइड लाइन के मुताबिक मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के परिपालन में जिले में अधिकारियों द्वारा 21 नवम्बर तक 8206 व्यक्तियों के विरूद्ध कुल 10 लाख 80 हजार 20 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
          संयुक्त टीमों द्वारा अनुविभाग नरसिंहपुर के अंतर्गत 809 व्यक्तियों के विरूद्ध 97 हजार 640 रूपये, गोटेगांव के अंतर्गत 2051 व्यक्तियों के विरूद्ध 3 लाख 10 हजार 715 रूपये, करेली के अंतर्गत 840 व्यक्तियों के विरूद्ध 2 लाख 11 हजार 970 रूपये, तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 851 व्यक्तियों के विरूद्ध 91 हजार 270 रूपये और गाडरवारा अनुविभाग के अंतर्गत 3655 व्यक्तियों के विरूद्ध 3 लाख 68 हजार 425 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें