Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: भोपाल,गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने वैक्सीन लगवाने वालों का उत्साहवर्द्धन किया

Aditi News Team

Wed, Aug 25, 2021

पैरामेडिकल स्टाफ को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

भोपाल । गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के पहले दिन बुधवार को टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुँचने वाले लोगों का गुलाब का फूल भेंट कर उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण करने वाले पैरामेडिकल स्टाफ को जीवन रक्षा के इस पुनीत कार्य के लिये पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने वैक्सीन लगवाने वालों से अन्य लोगों को प्रेरित करने की अपील की। डॉ. मिश्रा ने टीकाकरण कराने वालों से कहा कि जिन्होंने अभी तक एक भी टीका नहीं लगवाया है, उन्हें भी जागरूक कर वैक्सीनेशन सेंटर पहुँचायें। डॉ. मिश्रा ने  सभी से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार के वैक्सीनेशन महाअभियान-2 में हिस्सा लेकर वैक्सीन अवश्य लगवाएँ, स्वयं को सुरक्षित करें और अन्य लोगों के लिये भी सुरक्षा चक्र बनाएँ।

Tags :

जरूरी खबरें