Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: भोपाल,टीकाकरण ही सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच - प्रभारी मंत्री देवड़ा

Aditi News Team

Wed, Aug 25, 2021

वैक्सीनेशन मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। वित्त, वाणिज्यिक कर एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने और अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगवाने को लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं।

प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने सर्किट हाउस से वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गईं दो वैक्सीनेशन मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री देवड़ा ने टीकाकरण महाअभियान-2 में सक्रिय भूमिका निभा रही नर्सिंग स्टाफ का अभिवादन भी किया। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए सबसे मजबूत कवच टीकाकरण ही है। सभी लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने किए जा रहे प्रयासों को सार्थक बनाए। साथ ही खुद को और अपने परिवार को भी सुरक्षित करें। जिला के टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि दो वैक्सीनेशन मोबाइल वेन दो दिन तक भ्रमण करेगी और अलग-अलग स्थानों पर रूक कर टीकाकरण करेगी।

प्रभारी मंत्री ने लोगों से वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने की भी अपील की। विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय पांडेय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें