Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: भोपाल कमिश्नर श्री कियावत ने एक्शन मोड में आकर जानी सीहोर जिले की जमीनी हक़ीक़त

Aditi News Team

Sun, May 2, 2021

कमिश्नर भोपाल श्री कवींद्र कियावत ने  शनिवार को एक्शन मोड में आकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे नवाचार, प्रयास और जमीनी हक़ीक़त को जानने पूरे सीहोर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का जायज़ा लिया।      निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम श्री कियावत ने ग्राम नारायणपुर, शाहगंज, डूंगरिया, जेत, बायां और बांसपूरा गांव के ग्रामीणों से जन जागरूकता को लेकर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान पूछा कि क्या गांव में जन जागरूकता के लिए आशा-

  • आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया जा रहा है? 
  • क्या सर्दी, खासी, बुखार के लिए एएनएम द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है? 
  •  क्या जागरूकता के लिए लोगों को समझाइश के तौर पर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, 2 गज की दूरी बनाने और बार-बार साबुन अथवा सैनिटाइज से हाथ धोने की समझाइश दी जा रही है? 
  • क्या प्राणायाम, भाप, काढ़ा आदि का सेवन करने की समझाएं दी जा रही है? 
  •  ऐसे ही सवाल कमिश्नर श्री कियावत ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान पूछे। 

   श्री कियावत ने वहां उपस्थित आशा आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम कोटवार आदि को निर्देशित किया कि जन जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। लोगों को हर संभव मदद के तौर पर सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाए। घर घर जाकर सर्दी, खासी, बुखार के लक्षण दिखाई देने पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाये और नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य केंद्रों पर उन्हें तत्काल कोरोना संक्रमण टेस्ट के लिए भेजकर ऐसे लोगों को चिंहित किया जाएं।   श्री कियावत ने अनुविभागीय अधिकारी बुधनी, श्री शैलेंद्र

   हिनोतिया को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण जनों को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता के लिए आशा- आगनवाड़ी, एएनएम को सशक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने सभी पटवारियों को स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ समन्वय कर  31 ग्राम पंचायतों में घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिये।    इसके पश्चात संभागायुक्त श्री कियावत ने सीहोर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बालक छात्रावास में बनाये गए डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर, बांसापुरा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से भर्ती कोविड मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की।   श्री कियावत ने उपस्थित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाएं इस प्रकार हो कि वहां भर्ती कोविड मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं आए और वह शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ अर्जित कर अपने परिवार के बीच जा सके। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को ऐसा माहौल दें जिससे वह अकेलापन महसूस ना करें। मनोरंजन के साधन भी कोविड सेंटर में उपयोग में लाएं जाये। साथ ही धार्मिक ग्रंथ भी मरीजों को पड़ने के लिए उपलब्ध करायें।     निरीक्षण के दौरान श्री कियावत ने भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्री कियावत को सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि कोविड सेंटर में वर्तमान में 25 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती है जिनमे से 11 मरीज को ऑक्सिजन दी जा रही है, शेष मरीज शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ लेकर डिस्चार्ज किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त मरीजों को सभी संसाधन उपलब्ध कराये गए हैं, उन्हें भोजन, नाश्ता सहित दवाइयाँ नियमित और निःशुल्क दी जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें