Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: मंदसौर,डॉ सोनाक्षी गोयल निःशुल्क सेवा देकर खुश है कोरोना काल में (खुशियों की दास्तां)

Aditi News Team

Sun, May 2, 2021

मंदसौर जिले के पिपलियामंडी की रहने वाली सोनाक्षी गोयल ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई करने के पश्चात इस विकराल कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला अस्पताल में कोरोना के विरुद्ध निशुल्क सेवा देने का निश्चय किया है। यह कहती हैं कि मेरी पढ़ाई पूरी होने के पश्चात अब मैं निःशुल्क रूप से कोरोना के मरीजों का उपचार करूंगी तथा इस कार्य के माध्यम से अपनी देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दूंगी और ऐसा हमें करना भी चाहिए, क्योंकि हम सब देश के नागरिक हैं। कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी देश की प्रत्येक नागरिक की है। गोयल अब अपनी सेवाएं जिला अस्पताल के माध्यम से कोविड केयर सेंटर पिपलियामंडी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। जिससे मरीजों को लाभ प्राप्त होगा। मरीजों को राहत मिलेगी तथा कई लोगों को उपचार के पश्चात संक्रमण खत्म होगा। तब लोग सकुशल घर जाएंगे। ये कहती हैं कि जब लोग ठीक होंगे तो वह सब हमें दुआ प्रदान करेंगे। वह दुवा हमारे लिए खुशी का काम करेगी। इनका विशेष रूप से संक्रमित मरीजों को कहना है कि संक्रमित होने के पश्चात सकारात्मक विचार रखें। योग एवं प्राणायाम करें। लगातार डॉक्टर से संपर्क में रहें तथा घबराएं नहीं। सकारात्मक ऊर्जा विचार ही इस संक्रमण से मुक्ति दिलायेगी।  

Tags :

जरूरी खबरें