Wednesday 18th of November 2026

ब्रेकिंग

वेयर हाउस पर लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपये लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को मोबाइल से निकालकर खेल और पढ़ाई से जोड़ना आवश्यक- मंत्री उदयप्रताप सिंह,गायक सचेत परंपरा ने दी शानदार प्रस्तुति

ग्राम अमेहटा एवं मोहद में कृषि अधिकारियों ने किया खेतों का भ्रमण, सुपर सीडर से गेहूं की बोवनी का किया अवलोकन

नरसिंहपुर शहर में अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

मान्यता है कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु और जी का वास होता है।

: मुख्यमंत्री चौहान के योगा से निरोग अभियान में कोरोना से लड़ाई के लिए योगा प्रशिक्षक भी साथ आए,योगाचार्य श्रीमती आकांक्षा शर्मा ने ऑनलाइन क्लास सबके लिए फ्री की

Aditi News Team

Sun, May 2, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की आव्हान पर  पर  भोपाल जिले की योगाचार्य श्रीमती आकांक्षा शर्मा ने भी अपना योगदान देने का संकल्प लिया है। और शासन द्वारा चलाए जा रहे योगा से निरोग कार्यक्रम में अपना सहयोग देने और कोरोना से लड़ाई में  सबकी मदद के लिए # yogamantra  फेस बुक पेज पर चलने वाली ऑनलाइन क्लास को सबके लिए निशुल्क कर दिया है।  सोमवार सुबह 7 से 8 बजे तक # yogamantra फेसबुक पर सभी के लिए ऑनलाइन क्लास फ्री रहेगी।

        योग आचार्य श्री मति आकांक्षा शर्मा ने अपनी सभी ऑनलाइन क्लास को फेस बुक के माध्यम से ऑनलाइन फ्री प्रशिक्षण देने के लिए कृत संकल्पित है। कोरोना संक्रमित लोगो और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो के लिए भी 2 दिन में विशेष इम्यूनिटी बूस्टर और ऑक्सीजन बड़ाने के लिए योगा क्लास शुरू करेंगी।

  इस पर सभी लोग आकर योग प्रशिक्षण  ले सकते हैं उनके साथ योगा भी कर सकते हैं श्रीमती आकांक्षा योगा में प्रशिक्षित आचार्य है योगा में ही डिग्री और डिप्लोमा किया हुआ है और 10 वर्षो से योग का प्रशिक्षण दे रही है।  उनके साथ देश विदेश के कई लोग योगा का प्रशिक्षण ले रहे हैं ।  श्रीमती शर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के आव्हान पर योग से निरोग अभियान में सार्थक पहल देने के लिए योगा क्लास को  सभी के लिए ओपन कर दिया है कोई भी व्यक्ति फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से योगा क्लास में जुड़ सकता है।

योगाचार्य आकांक्षा शर्मा ने बताया की कोरोना संक्रमित और ठीक हुए लोगो के लिए अलग से विशेष सेशन भी  करेंगी। महिलाओ और बच्चो के लिए के स्वास्थ और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी विशेष योग क्लास 2 दिन में शुरू करेंगी। स्वास्थ्य  और इम्यूनिटी बेहतर होने पर कोरोना  आपको प्रभावित नहीं कर पाता है कोई दिक्कत आती है तो तुरंत ठीक हो जाता है योगा और प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन  की मात्रा बढ़ती है ।

  श्रीमती शर्मा ने बताया यह लगातार 10 सालों से लगातार प्रशिक्षण दे रही है। किंतु अब 1 माह सभी को निशुल्क योगा का प्रशिक्षण देंगी और सवालों के जवाब भी देंगी।  भोपाल की जनता के साथ-साथ प्रदेश  और देश की  जनता सेवा करने का यह अवसर है सभी को मिलकर इसका सामना करना है। सभी लोग योगा करें आवशकता होने पर faceboo पर # yogamantra नाम से facebook पेज पर जुड़  सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें