Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त कार्यवााही,नगदी 6200 रूपये, लेपटाप, पेन ड्राईव, 11 मोबाईल, आदि जप्त

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

: रायसेन,कोरोना संक्रमण रोकने गॉव में बढ़ रही है सतर्कता और जागरूकता,ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियां ग्रामीणों को कर रही है जागरूक

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

रायसेन। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला स्तर से ग्राम और वार्ड स्तर तक आपदा प्रबंधन समितियों का गठन किया गया है। ग्राम स्तर पर और नगरों में वार्ड स्तर पर गठित समितियों द्वारा अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्राम और वार्ड स्तर पर समितियों द्वारा बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण रोकने जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सॉची जनपद की ग्राम पंचायत रंगपुरा केसरी में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नोडल अधिकारी श्री महेश कुमार शिल्पी सहित पंचायत सचिव, रोजगार सचिव, कोरोना वालेंटियर एव समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में गॉव में भयमुक्त और जागरूक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु जागरूकता एवं सतर्कता बनाए रखने के साथ ही योग, प्राणायाम, भाप लेने, गरम पेय पदार्थ लेने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त गॉव में चल रहे स्वास्थ्य सर्वे में सभी ग्रामीणों द्वारा सहयोग करने, सर्दी, खॉसी, बुखार सहित अन्य लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत सर्वे दल को अवगत कराने के लिए कहा जिससे कि जॉच उपरांत त्वरित उपचार प्रारंभ हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें