Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: शिक्षको के लिए टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित

Aditi News Team

Fri, Jun 4, 2021

गाडरवारा। बीते शुक्रवार को स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में जिला कलेक्टर वेद प्रकाश एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले के निर्देशन में स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षको , कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए कोरोना से बचाव हेतु विशेष सत्र के तहत टीकाकरण किया गया। सुबह साढ़े 9 बजे से लगभग 2 बजे तक चले टीकाकरण में 162 शिक्षको व उनके परिजनों को कोविशील्ड वेक्सीन के डोज लगाए गए। विदित हो की गुरुवार शाम को ही बीटीआई स्कूल में शिक्षको के लिये विशेष सत्र के तहत टीकाकरण की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षको को मिल गई थी जिसके चलते सुबह से ही शिक्षक व उनके परिजन वेक्सीन लगवाने हेतु टोकन लेकर पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे थे। इस अवसर पर टीकाकरण हेतु पहुँची प्राथमिक शिक्षक श्रीमती प्रतिभा मौर्य ने बताया की हम लोग बहुत दिनों से वेक्सीन लगवाने के प्रयास में थे अंततः आज सफलता मिल ही गई । उल्लेखनीय है की टीकाकरण सत्र के सुचारू संचालन की दृष्टि से बीटीआई स्कूल में दोपहर को बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल ने भी आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था इसके अलावा प्राचार्य जयमोहन शर्मा, राज्य शिक्षक संघ से नगेन्द्र त्रिपाठी, मलखान मेहरा, माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ,मनीष शंकर तिवारी, चंद्रकांत साहू, मनमोहन शर्मा,लिपिक अमित पटैल , सुरेंद्र पटैल, के के दुबे, बीएसी योगेंद्र झारिया,सीएसी नेपाल झारिया,रामकृष्ण अहिरवार, देवी सिंह कीर, प्रमोद पठारिया, बनवारीलाल नागवंशी , आरिज खान एवं राहुल वाल्मीक आदि भी टीकाकरण में सहयोग हेतु सक्रिय रहे। टीकाकरण सत्र के सफल आयोजन में डॉ संजीव रहंगडाले, मनीष राज यादव, नीतू शर्मा, दीप्ति पंथी, मधु नगरिया, पदमा रूसिया, भारती विश्नोई का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें