Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी

: Bhopal उप-स्वास्थ्य केंद्र सुहाया में गूंजी खुशियों की किलकारी "खुशियों की दास्तां"

Aditi News Team

Fri, Dec 11, 2020

भोपाल। बैरसिया विकासखंड अंतर्गत स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र सुहाया में 8 दिसम्बर को ग्राम लालू खेड़ी निवासी-श्रीमती मनीता ने सामान्य प्रसव के द्वारा स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। महिला का प्रसव उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम श्रीमती नसीम अख्तर द्वारा करवाया गया।  महिला की प्रसव की संभावित दिनांक को देखते हुए स्थानीय आशा कार्यकर्ता द्वारा महिला से संपर्क किया गया एवं प्रसव के लक्षण दिखने पर उसे तुरंत उप-स्वास्थ्य केंद्र सुहाया लाया गया।  एएनएम द्वारा महिला की जांच कर उसकी स्थिति को देखते हुए प्रसव करवाया गया।  बच्चे का वजन ढ़ाई किलो है और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे को कंगारू मदर केयर थेरेपी एवं प्रसव के 1 घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करवाया गया है।    सुहाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरसिया से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहाँ पर प्रसव की सुविधा होने से ग्रामीणजनों को बैरसिया अस्पताल तक नहीं जाना पड़ रहा है।   विदित हो कि जिले में उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे कि सामान्य प्रसव होने की स्थिति में गांव के नजदीक में ही प्रसव की सेवा उपलब्ध हो सके। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में क्रियाशील उप-स्वास्थ्य केंद्रों का प्रसव केंद्रों के रूप में उन्नयन कार्य किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें