Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 20, 2023
कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण नरसिंहपुर।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को अपने भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र पनारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोहानी पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उप स्वास्थ्य केन्द्र पनारी में उन्होंने ओपीडी, प्रतिमाह होने वाले प्रसवों, दवाईयों की उपलब्धता, टीबी सैम्पलिंग, सीबीसी, बायोमेडिकल वेस्ट, हाई रिस्क एनीमिक महिलाओं की जानकारी ली। यहां मौजूद स्टाफ को उन्होंने निर्देशित किया कि केन्द्र में उपलब्ध दवाईयां फस्ट इन- फस्ट आऊट के आधार पर वितरित की जाये। हाई रिस्क एनीमिक महिलाओं की रेगुलर मॉनीटरिंग की जाये। इसके लिए होम विजिट भी किया जाये। उप स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी की संख्या भी बढ़ाई जाये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोहानी के परिसर में हर्बल गार्डन, पार्किंग, मरीजों के परिजनों के बैठने की व्यवस्था आदि व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां की जाने वाली जांच, प्रसव कक्ष, मरीजों एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। बीएमओ को निर्देशित करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र में सीसीटीव्ही सतत रूप से संचालित करने के लिए कहा। इसके पश्चात परिसर में कलेक्टर सुश्री बाफना ने पौधरोपण भी किया।

Tags :

जरूरी खबरें