Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: सिर्फ 2-3 खजूर आपके शरीर को फौलाद बना देगी

Aditi News Team

Wed, Apr 10, 2024
सिर्फ 2-3 खजूर आपके शरीर को फौलाद बना देगी सिर्फ 2-3 खजूर आपके शरीर को फौलाद बना देगी, कब्ज, वजन बढ़ाना, रक्त बढ़ाना, हृदय, मर्दाना ताकत, सुखी खाँसी आदि 200 रोगों का स्थाई रामबाण उपाय   खजूर फल पौष्टिक तत्वों का बहुत बड़ा खजाना होता है । यह शरीर की सप्त धातुओं की पुष्टि करके शरीर को फौलाद की तरह बनाने में सक्षम होता है । इसके बारे में एक तथ्य यह भी है की खजूर का पेड़ जितना बड़ा होता है इसके फल उतने ही छोटे होते हैं । मूल रूप से यह अरब देशों में पाया जाता है और अपने स्वाद और गुणों के कारण आज सम्पूर्ण विश्व में समान रूप से पाया जाता है । खजूर को ही सुखाकर छुहारा बनाया जाता है । खजूर से हमको क्या स्वास्थय लाभ प्राप्त होते हैं इस पोस्ट में जानेंगे   खजूर में पाये जाने वाले पोषक तत्वों में फाईबर, विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, ऑयरन, कॉपर, मैगनीशियम, मैगनीज़ आदि पाये जाते हैं । अब बात करते हैं खजूर से मिलने वाले स्वास्थय लाभों के बारे में।   *1. कब्ज़ में स्थाई आराम :* कब्ज़ का मुख्य कारण होता है आँत में खुश्की होना और खजूर आँतों की खुश्की को पूरी तरह से खत्म करता है । खजूर के द्वारा कब्ज़ को पूरी तरह खत्म करने के लिये रोज सुबह दो-तीन खजूर को एक कटोरी ताजे पानी में डुबोकर रख दीजिये और रात होने तक रखा रहने दीजिये । रात को सोते समय इन खजूरों को खूब चबा चबा कर खा लीजिये । यह प्रयोग 7-15 दिनों तक लगातार कीजिये ।   *2. वजन बढ़ानें में लाभकारी :* खजूर में सभी पोषक तत्व तो पाये ही जाते हैं इसके अतिरिक्त यह कैलोरी और ग्लुकोज़ का भी बहुत अच्छा स्रोत है जिस कारण से यह दुबले-पतले लोगों में वजन बढ़ाने का काम कर सकता है । वजन बढ़ाने का लाभ उठाने के लिये 14 साल से अधिक उम्र के लोग रोज पूरे दिन में 10-12 खजूर खूब चबा-चबा कर खायेंl   *3. ऊर्जा देता है :* खजूर में शरीर को तुरंत ऊर्जा देने की प्राकृतिक शक्ति होती है क्योंकि इसमें शुगर अधिक मात्रा में पायी जाती है । यह शुगर ग्लुकोज़ और फ्रक्टोज़ दोनों ही रूप में उप्लब्ध होती है । इस कारण से जब भी शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत हो तो 2-3 खजूर खाकर ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।   *4. नाड़ीतंत्र को मजबूत करे :* शरीर का नाड़ीतंत्र सबसे ज्यादा उलझे हुये तंत्रों में माना जाता है । सम्पूर्ण शरीरेंद्रियों का मस्तिष्क के साथ सम्पर्क मुख्यतः नाड़ीतंत्र के द्वारा ही सम्भव हो पाता है । खजूर नाड़ीतंत्र का परम मित्र सिद्ध होता है । खजूर में उपलब्ध पोटाशियम नाड़ीतंत्र के लिये बहुत जरूरी होता है । साथ ही साथ यह रक्त्चाप को नियमित रखता है और हृदय को भी मजबूत करता है ।   *5. खून की कमी दूर करे :* खजूर में शरीर के लिये लाभकारी और शरीर द्वारा आसानी से स्वीकार किया जाने वाला ऑयरन तत्व पाया जाता है । अतः खून की कमी से परेशान लोगों के लिये खजूर वास्तव में किसी वरदान से कम नही है । रक्ताल्प्तता के रोगियों के लिये रोज दो बार 2-2 खजूर खाना पर्याप्त होता है ।   इन सबके अलावा खजूर से तैयार होने वाले कुछ प्रमुख घरेलू नुस्खे निम्न लिखित हैं : 1. प्रतिदिन खजूर खाने और साथ में दूध पीने से शरीर को भरपूर शक्ति मिलती है । खजूर के सेवन से वीर्य की वृद्धि होती है ।   2. दो खजूर को दूध में उबालकर ख्हने से और साथ में वही दूध पीने से शरीर में शक्ति का संचार होता है ।   3. हृदय रोगी यदि 4-5 खजूर रोज खायें तो यह उनकी रक्तवाहीनियों में रक्त का संचार सरल होता है जिससे रक्तसंचार के अवरोध होने से हृदय रोग की भावना नष्ट होती है।   4. 2 खजूर को जल में उबाल कर, उसमें 2-3 ग्राम मेथी दाना का चूर्ण मिलाकर रोज खाने से महिलाओं का कमर का दर्द जल्दी ही ठीक हो जाता है ।

Tags :

जरूरी खबरें